महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने नव नियुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश शर्मा का किया शानदार अभिनन्दन

सिकंदराबाद : शनिवार की शाम महाराजा अग्रसेन सेवा समिति , सिकंदराबाद प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष बने मुकेश शर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुँची। जहां अग्रसेन सेवा समिति के प्रधान मोहन लाल गोयल ने सर्व प्रथम मुकेश शर्मा का माला पहना कर सम्मान किया। संरक्षक आर पी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश काका ने उन्हे पटका पहनाया और सम्मान स्वरूप शुभकामना पत्र सौंपा। यही नही सेवा समिति ने उनसे केक कटवाकर वितरित भी किया।इस श्री मौकै पर अग्रसेन सेवा समिति के मिडिया प्रभारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस बार नगर के पत्रकारों ने मुकेश शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुन कर एक सराहनीय कार्य किया है।राजेश अग्रवाल ने सभी पत्रकार बंधुओ को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया।उन्होंने मुकेश शर्मा के सौम्य, शालीन व्यवहार और निष्पक्ष पतरकारिता को उनकी खास पहचान बताया और अध्यक्ष बनाए जाने को इसका उचित पुरस्कार करार दिया।
डा विपिन गर्ग, नितिन अग्रवाल एडवोकेट, नवीन सिंघल एडवोकेट, राकेश गोयल किशोर, रोहित बंसल आदिनाथ ने मुकेश शर्मा को बधाईयाँ दी और उनको उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएँ दीं। अभिनंदन से अभिभूत मुकेश शर्मा ने समस्त समिति एवं वैश्य समाज का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.