मड़िहान: देवी दुर्गा पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाली सरोज सरगम और पति गिरफ्तार, वन भूमि से कब्जा भी हटाया गया

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्ज़ापुर। दिनांक 19 सितंबर 2025 को एक यूट्यूब चैनल पर सरोज सरगम नामक महिला द्वारा मां दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू समाज में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मड़िहान थाने में एफआईआर दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

तेज़ी से की गई विवेचना के बाद 23 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी सरोज सरगम और उनके पति राममिलन बिन्द को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि आपत्तिजनक वीडियो का निर्माण और निर्देशन राममिलन बिन्द द्वारा किया गया था।

मामले की गहन जांच के लिए सर्विलांस और साइबर टीम को लगाया गया है।

पुलिस ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कब्जा भी हटाया गया

इसी केस से जुड़े एक और खुलासे में यह सामने आया कि सरोज सरगम ने करीब 15 बीघे से ज्यादा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। आज संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर इस कब्जे को हटाया और जमीन को मुक्त कराया। संबंधित विभाग ने भी इस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.