थाना मड़िहान पुलिस ने एक नफर वारंटी को किया गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन् बर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मड़िहान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

आज 23 अगस्त 2025 को उप-निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए एक नफर वारंटी महेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र बैजनाथ विश्वकर्मा, निवासी पटेवर थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.