लखनऊ : अस्पताल में पथरी का इलाज कराने गए मरीज की किडनी निकाली गयी, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा…

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में स्टोन का इलाज कराने गए मरीज की किडनी निकाल ली गयी। इलाज में मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों ने अस्पताल में किया हंगामा।

हरदोई के भरावन निवासी सतीश (38) को किडनी में स्टोन था, दूसरी किडनी पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। तीमारदार सतीश को लेकर शाम को ठाकुरगंज के एशियन अस्पताल पहुंचे। मरीज के भाई रजनीश के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज की किडनी में संक्रमण है उसे निकाला जाएगा। इसके बाद बिना लिखापढ़ी अस्पताल के डॉ० एस०एन० सोनकर ने देर शाम मरीज का ऑपरेशन करके एक किडनी निकाल दी जिससे सतीश की मौत हो गयी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.