लखनऊ: घर में बंधक बनाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

लखनऊ:  उत्तरी जोन की क्राइम टीम और गुडंबा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 28 नवंबर को गुडंबा थाना क्षेत्र के सिंवा गांव में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से असलहा, ज्वेलरी और मोबाइल भी बरामद किए हैं।

 

गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मामले में 2 अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.