रामपुर: अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित
रामपुर: राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज 6 जनवरी 2025 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “भारत के विकास में अटल जी की नीतियों का महत्व” विषय पर एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जागृति मदान धींगड़ा के निर्देशन में किया गया, जबकि रोवर लीडर डॉ राजेश कुमार ने संयोजन और राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ नरेश कुमार ने संचालन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ जागृति मदान धींगड़ा के आशीर्वाद से हुआ। डॉ राजेश कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए अटल जी की नीतियों और उनके देश के विकास में योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ मौ नासिर, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, को विचार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया। डॉ नासिर ने अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा प्रस्तावित स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, पोखरण परमाणु नीति, रक्षा बजट, शिक्षा नीतियों, उनकी व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता पर विस्तार से चर्चा की।
इस गोष्ठी में महाविद्यालय के कई प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए, जिनमें डॉ जहाँगीर अहमद खान, डॉ मुजाहिद अली, डॉ राजू, डॉ कैश मियां, डॉ उपदेश छिमवाल, डॉ शकील अहमद, डॉ प्रमोद, डॉ मोनिका खन्ना, डॉ आयुष, डॉ आकांक्षा, डॉ बिजेंद्र सिंह, डॉ शाहिदा परवीन, डॉ नेहा नागपाल, डॉ मुदित सिंघल, डॉ गजेन्द्र सिंह, संतोष यादव, डॉ साक्षी त्यागी, डॉ अमीनुददीन अंसारी, डॉ लोकेश, डॉ वंदना शर्मा, डॉ प्रशान्त द्विवेदी, डॉ नरेश कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी शामिल थे।
About The Author
SHAHBAZ KHAN
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
