छतरपुर। कहते हैं इश्क अंधा होता है और जब दिल पर इसका खुमार चढ़ता है तो इंसान रिश्तों की मर्यादा तक भूल जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सामने आया है, जहां एक महिला अपने ही भतीजे के साथ प्रेम में पड़कर तीन मासूम बेटियों को छोड़कर फरार हो गई। महिला घर से नगदी और कीमती जेवरात भी समेटकर ले गई।
घटना के बाद पति अपनी तीन बेटियों को लेकर नौगांव थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। पति ने बताया कि उसकी पत्नी का बीते छह महीनों से उसके ही भतीजे के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की सुबह जब उसकी नींद खुली तो पत्नी घर में नहीं थी। तलाशी लेने पर न तो पत्नी मिली और न ही भतीजा। साथ ही घर से 50 हजार रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के जेवरात भी गायब मिले।
रिश्तों को किया शर्मसार
इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। महिला ने अपने बच्चों की परवाह किए बिना प्रेम के लिए वो कदम उठा लिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। बच्चों के भविष्य को ताक पर रखकर वह प्रेमी संग फरार हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की जानकारी मिलने के बाद नौगांव पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नौगांव SDOP अमित मेश्राम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला और उसके भतीजे की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
छतरपुर जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है, जहां एक चाची ने अपने भतीजे के साथ भागकर न सिर्फ समाजिक मर्यादाओं को तोड़ा, बल्कि तीन मासूम बच्चियों को भी बेसहारा छोड़ दिया।
