लोकेंद्र सिंह बने रोडवेज़ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

सिकंदराबाद। उत्तर प्रदेश रोडवेज़ कर्मचारी संघ की सिकंदराबाद शाखा के चुनाव में लोकेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
सोमवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज़ कर्मचारी संघ की सिकंदराबाद शाखा का चुनाव राकेश कुमार तितोरिया क्षेत्रीय संयोजक की अध्यक्षता एवं विशिष्ठ अतिथि संजय सक्सैना की उपस्तिथि में संपन्न हुआ जिसमे सर्वसम्मति से लोकेंद्र कुमार को अध्यक्ष, धर्मवीर सिंह को मंत्री, अरविंद कुमार एवं सरदाराम को उपाध्यक्ष, अतिक कुमार को कोषाध्यक्ष, साहब सिंह एवं धीर सिंह को सयुँक्त मंत्री, उमेश कुमार दीक्षित एवं राकेश कुमार को क्षेत्रीय प्रतिनिधि, पवन कुमार को ऑडिटर और संदीप गुप्ता, सुयश मिश्रा, सुखवीर सिंह, तेज़बहादुर, पूनम, राजेश यादव, राजेश कुमार व मनोज कुमार को सदस्य चुना गया। सभी चुने हुए प्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर कर्मचारी संघ के लिए कार्य करेंगे एवं सभी के हितों का ध्यान रखेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.