फर्जी अपहरण केस मामले में लखीसराय पुलिस ने महज 24 घंटे में किया खुलासा, एसपी अजय कुमार ने की प्रेस वार्ता

लखीसराय(सरफराज आलम): फर्जी केस दर्ज करवाने वाले हो जाएं सावधान जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है।हलसी थाना में शारदा देवी ने अपने पति उमेश यादव पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था , जिसमें चार लोगों को अपहरण के मामले में नामजद किया गया था । एसपी अजय कुमार ने एस डी पी ओ शिवम कुमार के नेतृत्व में हलसी थाना पुलिस एवं डीआईयू की टीम का विशेष दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में अपहृत का जमुई जिला के नगर थाना के चौरा गांव से अपहृत उमेश यादव को पकड़ा गया गिरफ्तार उमेश यादव से पूछताछ करने पर बताया कि अपने पड़ोसी से विवाद होते रहता था जिसके कारण उन सभी को झूठा केस में फंसाने की नीयत से साजिश के तहत स्वयं अपने साढू के घर चले गए और अपनी पत्नी शारदा देवी से झूठा आवेदन हलसी थाना में दिलवाकर अपहरण का मामला 12 अक्टुबर को दर्ज करा दिया 24 घंटा के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण मामले का उद्भेदन कर दिया है जिसमें फर्जी अपहृत उमेश यादव आवेदनकर्ता शारदा देवी एवं जमुई जिले चौरा गांव के सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया साजिश के तहत अपहरण की घटना दर्ज कराने में शामिल सभी साजिश कर्ताओं को गिरफ्तार किया गया एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि फर्जी अपहरण मामले में पड़ोसी को ही विवाद में फंसा दिया था जिसे 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया और अपहरण मामले में नामजद चार लोगों ने राहत की सांस ली एसपी अजय कुमार की इस करवाई से जिलेवासियों ने पुलिस कप्तान की तारीफ कर रहे हैं तो आइए सबसे पहले देखते हैं कि लखीसराय के एसपी अजय कुमार

ने कहा की लखीसराय पुलिस की सूझ भुज के कारण एक फर्जी मामले का पूरा खुलासा किया गया और यह लोगों के बीच एक संदेश भी दिया गया कि अगर आप फर्जी तरीके से किसी पर केस करते हैं और फसाने की कोशिश करते हैं तो आप भी इस मामले में जेल जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.