याकूतपुर मवी में चला जीडीए का बुलडोजर: 17 हजार वर्ग मीटर में बनी अवैध कॉलोनी ध्वस्त

गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र के याकूतपुर मवी, दिव्य ज्योति कॉलेज के बराबर में निवाड़ी रोड स्थित लगभग 17,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित अवैध कॉलोनी पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) का बुलडोजर एक बार फिर चला।

उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार अवैध निर्माण और कॉलोनियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले भी 08 अक्टूबर 2025 को यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी, परंतु निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिए जाने पर 13 अक्टूबर 2025 को पुनः कार्यवाही करनी पड़ी।

मौके पर श्री ईशू नेहरा पुत्र श्री रविन्द्र नेहरा, श्री कृष्णपाल, श्री यशवीर उर्फ बाबू पुत्रगण श्री प्रेमचन्द और श्री सुखपाल पुत्र श्री ताराचन्द द्वारा प्लॉटिंग हेतु सड़कों का निर्माण, मिट्टी डालने और साइड दीवार की ईंट-चिनाई का कार्य जारी था। संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई स्वीकृत मानचित्र या स्वामित्व अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

ध्वस्तीकरण के दौरान कॉलोनाइजरों द्वारा भारी विरोध किया गया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें नियंत्रित कर कार्रवाई जारी रखी गई। इस दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-02 का पूरा स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहे।

GDA अधिकारियों ने बताया कि अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई का यह अभियान आगामी माह में भी जारी रहेगा, और जरूरत पड़ने पर ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई लगातार की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.