थाना जिगना पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को किया गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। थाना जिगना पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 21.12.2025 को एक महिला द्वारा थाना जिगना, जनपद मीरजापुर में लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी किए जाने का आरोप लगाया गया था।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-382/2025 धारा 75(1)(i) बीएनएस एवं 9m/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा ने इसे संवेदनशील अपराध मानते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश थानाध्यक्ष जिगना को दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के क्रम में थाना जिगना पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी और विवेचनात्मक कार्रवाई की गई। इसी क्रम में दिनांक 22.12.2025 को उप-निरीक्षक दिवाकर मिश्रा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना जिगना क्षेत्र के पाली रेलवे क्रासिंग अंडर ब्रिज के पास से नामजद अभियुक्त मनीष तिवारी उर्फ मोनू पुत्र रमाशंकर तिवारी, निवासी चेहरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.