भीम सेना ने पुलिस सुधार, पुलिसकर्मियों की सुविधाओं, अपराध नियंत्रण एवं पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय के लिए 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Mirzapur: जिगना आज डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति “भीम सेना” के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भीमराव गौतम जी के निर्देशानुसार थाना जिगना के माध्यम से शासन एवं पुलिस प्रशासन को 15 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन सौंपते अशोक कुमार गौतम प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा “भीम सेना” ने बताया कि पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की निर्धारित ड्यूटी, साप्ताहिक अवकाश, बेहतर चिकित्सा, बीमा, आवास एवं आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई।
जिगना सहित पूरे उत्तर प्रदेश में अवैध गांजा, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री-तस्करी, गौवंश की अवैध तस्करी तथा अन्य अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक और मुख्य तस्करों पर कार्रवाई की मांग की गई।
झूठे मुकदमों, अवैध हिरासत एवं राजनीतिक/प्रभावशाली दबाव पर रोक लगाकर प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य-आधारित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।

वहीं प्रमुख चौराहों, बाजारों, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, बैंक-एटीएम एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी, पुलिस गश्त एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी गई।
यह भी कहा कि SC/ST उत्पीड़न, साइबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध अपराधों पर तत्काल प्राथमिकी, निष्पक्ष जांच, पीड़ित की सुरक्षा एवं नियमानुसार सहायता सुनिश्चित करने की मांग की गई, तथा जनसुनवाई एवं मुकदमों की विवेचना में मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी, गवाह, दस्तावेज, सी.डी.आर. सहित सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को शामिल करने तथा लापरवाही या पक्षपात पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
भीम सेना के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को राजनीतिक दबाव अथवा व्यक्तिगत खुन्नस के कारण उत्पीड़ित या झूठे मुकदमे में फंसाने से बचाने तथा उनकी शिकायतों को सम्मानपूर्वक सुनने की मांग की गई।
भीम सेना पीड़ित सहायता प्रकोष्ठ, परमानपुर, जिगना, मीरजापुर से प्राप्त शिकायतों को भी साक्ष्यों के आधार पर गंभीरता से लेकर निष्पक्ष एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की मांग की गई।
भीम सेना ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन पर कोई भी अनुचित दबाव नहीं बनाया जाएगा। संगठन पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य, सहयोग एवं समन्वय स्थापित कर कानून के दायरे में पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करेगा।
ज्ञापन सौंपते समय सुनील कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष भीम सेना, करफू लाल गौतम, रामदास गुप्ता, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, रोहित कुमार गौतम, प्रीतेश कुमार, सुभाष चंद गौतम, अरुण कुमार, कलेन्द्र कुमार, नन्हे लाल गौतम, विकेश निषाद,आत्मा राम, छेदीलाल गौतम,मंजेश कुमार गौतम,सुनील कुमार,प्रमोद कुमार, पिंटू गौतम, धर्मराज गौतम, उमेश कुमार, शुभम सरोज, श्रवण कुमार बिंद, कमलेश मौर्य, सुशील कुमार, अजय पासी, भोला नाथ, संजीव कुमार प्रजापति, राजनाथ वर्मा , राजन गौतम आदि सैकड़ों साथी मौजूद थे।
