राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगालिया के छात्रों को जर्सियां वितरित

ऐलनाबाद, 28 दिसंबर (एम. पी. भार्गव)। भारत विकास परिषद शाखा रानियां की ओर से सर्दी से बचाव के उद्देश्य से राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगालिया के विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित की गईं। इस सेवा कार्य के तहत विद्यालय में अध्ययनरत सभी 36 छात्रों को जर्सियां प्रदान की गईं।

जर्सी वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापक रमेश कुमार एवं विनोद कुमार ने भारत विकास परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा किया गया यह प्रयास विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय है।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा रानियां के अध्यक्ष आसानंद कालड़ा, पूर्व अध्यक्ष जोगिंद्र मेहता, भगत सिंह निमिवाल, सुल्तान सिंह कुलड़िया सहित परिषद के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

परिषद के अध्यक्ष आसानंद कालड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में दो दिन बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय नानूआना के छात्रों को भी जर्सियां वितरित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से राहत मिल सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.