“अनंता – प्रेरक महिला सम्मान समारोह” में प्रेरक महिलाओं को किया गया सम्मानित

रामपुर। थाना शहजादनगर स्थित भारत गार्डन में मंगलवार, दिनांक 11 नवम्बर 2025 को महिला कल्याण विभाग, जनपद रामपुर द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत “अनंता – प्रेरक महिला सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मा० जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने सम्मिलित होकर जनपद में प्रेरणादायक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान 5.0 के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

विशेष महिला सुरक्षा दल एवं महिला थाना रामपुर की टीम ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट वितरित किए। साथ ही “चाचा चौधरी कॉमिक्स” के माध्यम से महिला संबंधी अपराध, उनके निराकरण की प्रक्रिया एवं हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 112, 181, 1076 आदि — की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्रेरक महिलाओं को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर मा० जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक बनाना रहा।
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.