सरदार पटेल की प्रेरणा से भारत को मजबूत, संगठित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की राह पर सरकार: हरीश

भाजपा कार्यालय पर हुई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले जिलाध्यक्ष हरीश गंगवारकहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर से लेकर छह दिसंबर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रमभाजपा कार्यालय पर हुई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले जिलाध्यक्ष हरीश गंगवारकहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर से लेकर छह दिसंबर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि सरदार पटेल की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भारत को मजबूत, संगठित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे के साथ सरदार पटेल के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 31 अक्टूबर से छह दिसंबर तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राम विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को यादगार और प्रेरणादायी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिलेभर में व्यापक अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष सम्मेलन व पदयात्रा आयोजित की जाएंगी। इन सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक हिस्सा लेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, ईमानदारी और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है। भाजपा चाहती है कि युवा पीढ़ी उनके संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा ले। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं में विचार गोष्ठियां, चित्रकला प्रतियोगिताएं और निबंध लेखन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह प्रयास है कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती केवल एक स्मरण दिवस न रहे, बल्कि यह आयोजन उनके विचारों और सिद्धांतों को जीवंत रखने का माध्यम बने। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक विश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, मोहन कुमार लोधी, पंकज कुमार लोधी, अनुज सक्सेना, अर्जुन रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता, कुंवर बहादुर राजपूत, विकास दीक्षित, देवेंद्र दिवाकर, देवराज गंगवार, कुंवरपाल यादव आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.