रामपुर: पूर्व विधायक अफरोज अली खां हम एकता मंच के कार्यालय पर पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां से मुलाक़ात कर उनका हाल चाल पूछा। मालूम हो कि शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने पित्ते का आपरेशन कराया है जिसके बाद तमाम हमदर्दों और साथियों का उनसे मुलाकात का सिलसिला जारी है। अफरोज अली खां ने कहा कि शादाब शफ़ीक़ ख़ां के नेतृत्व में हम एकता मंच जनहित के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है जिसकी सभी को सराहना करनी चाहिए हमारी टीम के सभी साथी जनहित के कार्यों में हम एकता मंच के साथ हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने अफरोज अली खां का स्वागत किया और उनकी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी को दीपावली और भैया दूज की बधाई भी दी। राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज खान ने कहा कि पूर्व विधायक अफरोज अली खां बहुत ही हमदर्द, ईमानदार और मिलनसार व्यक्ति हैं और सभी के सुख दुख में शामिल रहते हैं मैं हम एकता मंच की पूरी टीम की ओर से उनका स्वागत करता हूं और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की ख़ैर ओ आफियत के लिए आने पर धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रेहान ख़ां एडवोकेट, मौहम्मद नाज़िम नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू,नोमान ख़ां,अकरम सुल्तान खां, परवेज ख़ां, मसरूर मियां अकरम, मौहम्मद रेहान एडवोकेट, इक़बाल ख़ां, मास्टर ज़ुबैर ख़ां, प्रमोद कुमार, मुनीर ख़ां,महरबान अली, समीर ख़ां आदि मौजूद रहे.
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
