लखीसराय के महादलित टोलों में रंगोली और शपथ के जरिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम  

लखीसराय: बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत लखीसराय सदर बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO) द्वारा सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान विशेष रूप से कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों को लक्षित करते हुए आयोजित किया गया।
विधानसभा क्षेत्र संख्या-168 लखीसराय के अंतर्गत, मुसहरी टोला सिसमा एवं महादलित टोला सिसमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना के केंद्र संख्या 130, 131 और 134 की सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिका ने मिलकर यह अभियान चलाया।
इस दौरान मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु रंगोली बनाकर और मतदाता शपथ दिलाकर जागरूकता फैलाई गई। रंगोली के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाया गया, वहीं शपथ के द्वारा सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।
मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कौशल्या कुमारी सहित कई आंगनबाड़ी सेविकाएँ और बड़ी संख्या में महिला मतदाता मौजूद रहीं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.