लोकतंत्र का सम्मान: वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग के तहत पोस्टल बैलेट से किया मतदान

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम  

लखीसराय।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए “होम वोटिंग” की विशेष व्यवस्था के तहत पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जा रहा है।

24 और 25 अक्टूबर को चल रही इस प्रक्रिया में मतदान दल मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान करा रहे हैं।
आज 168-लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के सभी 41 मतदाताओं और 167-सूर्यगढ़ा क्षेत्र के 57 मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से मतदान पूरा हो गया, जबकि शेष 7 मतदाताओं का मतदान कल कराया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.