बदायूं में समाजसेवी शमसुद्दीन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया बेटी अक्सा का जन्मदिन

बदायूं। जिला अपराध निरोधक कमेटी के सचिव, पदेन जेल विजिटर, समाजसेवी, शायर एवं पत्रकार मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने अपनी पुत्री अक्सा फातिमा का जन्मदिन अनाथ बच्चों के साथ मनाकर मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। वे अपनी बेटी को साथ लेकर एस.के. इंटर कॉलेज की फील्ड के पास स्थित अनाथ आश्रम पहुंचे, जहां विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अक्सा फातिमा ने अनाथ बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और खुशियां साझा कीं।

जन्मदिन समारोह के दौरान अनाथ आश्रम के बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स व उनकी पुत्री अक्सा फातिमा द्वारा आश्रम के सभी बच्चों को कॉपी, रबर, पेंसिल, शार्पनर, बिस्किट, कुरकुरे और केले आदि वितरित किए गए।

समाजसेवी मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने कहा कि उनकी बेटी कई वर्षों से अपना जन्मदिन अनाथ बच्चों के साथ मनाती आ रही है, जिससे यह दिन और भी यादगार बन जाता है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के साथ समय बिताने से दिल को सुकून और आत्मिक संतोष मिलता है।

अक्सा फातिमा ने बताया कि वे केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा हैं। उन्हें अनाथ बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने की प्रेरणा अपने पिता से मिली है। उन्होंने बताया कि दादी कनीज फातिमा, माता नईमा, चाचा बदरुद्दीन और जलालुद्दीन ने भी उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया, जबकि इस मौके पर नानी अनवरी बेगम ने दुआओं से नवाजा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.