नारकोटिक्स और बभनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 34 किलो अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/अजीत सिंह

सोनभद्र (बभनी)। मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गोरखपुर और बभनी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर बभनी मुख्य तिराहे पर चेकिंग के दौरान 34 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक हुंडई वर्ना कार (सीजी नंबर) भी जब्त की गई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान कार से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर गोरखपुर व आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बतौर संजीत महानंद पुत्र जगमोहन महानंद एवं बलराम सुना पुत्र सपनेसर सुना हुई। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम में एनसीबी गोरखपुर से निरीक्षक रमाकांत तिवारी, निरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव, कांस्टेबल अनुज यादव, मुकुल दुबे, चालक बृजेश, तथा बभनी पुलिस से प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक शिव मूरत यादव, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.