पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार आई तो इस बार…’, JP नड्डा ने फरीदाबाद में बताया भाजपा सरकार का प्लान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को फरीदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को जो स्थान दिया है और उनकी नेतृत्व क्षमता को जिस प्रकार से आगे बढ़ाया है ये देश की राजनीति में अद्वितीय है। उनका फोकस महिला नेतृत्व विकास पर है। पीएम मोदी हर दृष्टि से विकास में नारी का महत्वपूर्ण योगदान चाहते हैं।

फरीदाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को फरीदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को जो स्थान दिया है और उनकी नेतृत्व क्षमता को जिस प्रकार से आगे बढ़ाया है, ये देश की राजनीति में अद्वितीय है। उनका फोकस महिला नेतृत्व विकास पर है।

महिलाओं का सशक्तिकरण ही नहीं, महिलाओं के माध्यम से विकास हो, वो विकास का इंजन बन सकें, विकास में अपना योगदान दे सकें, इसके लिए प्रधानमंत्री ने प्रेरित किया। क्योंकि जब नारी सशक्त होती है, तब परिवार सशक्त होता है। इसलिए हर दृष्टि से विकास में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है।

‘पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार आई तो इस बार…’, JP नड्डा ने फरीदाबाद में बताया भाजपा सरकार का प्लान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को फरीदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को जो स्थान दिया है और उनकी नेतृत्व क्षमता को जिस प्रकार से आगे बढ़ाया है ये देश की राजनीति में अद्वितीय है। उनका फोकस महिला नेतृत्व विकास पर है। पीएम मोदी हर दृष्टि से विकास में नारी का महत्वपूर्ण योगदान चाहते

‘पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार आई तो इस बार…’, JP नड्डा ने फरीदाबाद में बताया भाजपा सरकार का प्लान
फरीदाबाद में रैली को संबोधित करते जेपी नड्डा।

पीएम मोदी ने पहली बार किया ये काम
पीएम मोदी ने महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने पहली महिला विदेश मंत्री, पहली महिला रक्षा मंत्री और पहली महिला वित्त मंत्री बनाने का काम किया।

महिला का किया सशक्तिकरण
भाजपा ने जो भी नीतियां बनाईं, उसमें महिलाओं का सशक्तिकरण अधिक से अधिक हो, इसको देखते हुए बनाईं। पहले हमारी माताओं-बहनों को शौच के लिए अंधेरे का इंतजार करना पड़ता था, खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। आज पीएम मोदी ने 12 करोड़ से अधिक इज्जत घर देकर महिलाओं का सम्मान किया है।

महिलाओं को दिया गैस सिलेंडर
पहले हमारी माताओं-बहनों को खाना बनाने के लिए जंगल में लकड़ी काटने जाना पड़ता था, फिर धुएं से जूझते हुए खाना बनाती थीं। आज उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं। पहले हमारी माताओं-बहनों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता था। आज जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल कनेक्शन दिया गया है।

पीएम मोदी की सरकार तीसरी बार बनने पर 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को पांच लाख तक का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। सौर ऊर्जा के तहत बिजली फ्री मिलेगी। पीएम आवास योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 72 लाख महिलाओं के नाम पर घर दिया गया है। इसी तरह सुकन्या योजना के तहत 3.4 करोड़ बहनों को लाभ मिला है।

पीएम मोदी ने गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासी, किसान, युवा, महिला सभी का सशक्तिकरण किया। आज आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

पहले इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत में सिर्फ दो घर ही मिलते थे। आज मोदी जी ने गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर दिए हैं और तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ घर और बनेंगे।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये सीधे उनके खाते में भेजे जाते हैं। अभी तक ढाई लाख करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजे जा चुके हैं। कोरोनो काल में दुनिया की सारी अर्थव्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। इसके बावजूद पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.