अमृतसर-जालंधर हाईवे पर ट्रक का टायर फटने से भीषण हादसा, कार सवार दो नौजवान गंभीर रूप से घायल
बेकबू ट्रक ने मारी कार को टकर, कार सवार दो नोजवानो की हालत हुई गंभीरपुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच कि शुरूघायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया
अमृतसर, 30 जुलाई। अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में अमृतसर-जालंधर हाईवे पर सोमवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे ट्रक बेकाबू होकर सामने से आ रही एक कार से टकरा गया। इस टक्कर में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पेट्रोल टैंकर ट्रक जालंधर से अमृतसर की ओर आ रहा था, तभी जंडियाला के पास उसका टायर फट गया और वह विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक से टकराने के बाद सड़क किनारे बनी रेलिंग से भी जा भिड़ी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डीएसपी रविंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक कुंडल पेट्रोल पंप जंडियाला का था जो जालंधर से पेट्रोल भरकर अमृतसर की ओर जा रहा था। अचानक टायर फटने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया और सामने से आ रही वीजा कंपनी की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अमृतसर के एक अस्पताल में जारी है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।
