30 अगस्त को नई अनाज मंडी में बाबा भूमण शाह जी का पावन भक्ति सत्संग
26 अगस्त को 11 गांवों में निमंत्रण के लिए भ्रमण करेगी संगत_
ऐलनाबाद, 25 अगस्त (एम पी भार्गव): बाबा भूमण शाह देवाय नमः ॥ के जयघोष के साथ समस्त साध-संगत को सूचित किया जाता है कि आगामी 30 अगस्त 2026, रविवार को नई अनाज मंडी, ऐलनाबाद में पावन भक्ति सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।
सत्संग प्रात: 10:15 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक परम पूज्य बाबा ब्रह्मदास जी के पावन सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम के बाद गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।
निमंत्रण भ्रमण कार्यक्रम – 26 अगस्त को:
संगत को निमंत्रण देने के लिए बुधवार को गांवों का भ्रमण किया जाएगा।
– सुबह 9:00 बजे मौजू की ढाणी, 9:30 बजे तलवाड़ा खुर्द, 10:00 बजे ठोबरियां, 10:30 बजे मिर्जापुर, 11:00 बजे अमृतसर, 11:30 बजे बुढ़ीमेड़ी, दोपहर 12:00 बजे हिमायुखेड़ा, 12:30 बजे रत्ताखेड़ा, 1:00 बजे कुत्ताबढ़, 1:30 बजे केसुपुरा और 2:00 बजे मैहनाखेड़ा।
आयोजक: मुख्य डेरा बाबा भूमण शाह जी, संगर साधा, सिरसा।
निवेदक: बाबा भूमण शाह सेवा समिति, ऐलनाबाद।
