ऐलनाबाद न्यायालय का निरीक्षण करने पहुंचे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हरकेश मनुजा

ऐलनाबाद (एम पी भार्गव)। उप मंडल न्यायालय परिसर में मंगलवार को हरियाणा-पंजाब उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश हरकेश मनुजा निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे कोर्ट परिसर का दौरा कर न्यायालय की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनिश जिंदिया, जज आशीष आर्या और जज प्रतीत सिंह धोनचक भी मौजूद रहे। न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान बलराज सिंह, उपप्रधान विवेक शेखावत, सचिव ओपी बालान, सहसचिव श्रीभगवान जियानी और कोषाध्यक्ष धर्मपाल गोदारा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता बलकार सिंह थिंद, राकेश बब्बर, अजायब सिंह बराड़, श्रीकांत थेपड़ा, मनिंदर सिंह सिद्धू, रवि करण गिजवानी, संदीप भानखड़, संदीप कामरा, महावीर पवार, कृष्ण पारिक, सज्जन चालिया, सन्नी वर्मा, वी.डी. जोशी, लखविंदर सिंह बुक और अलकेश सिहाग सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश हरकेश मनुजा ने न्यायिक कार्यों की गति और व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.