पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए हरियाणा ने भेजी राहत सामग्री, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- “भाई की तरह साथ खड़ा है हरियाणा”

ऐलनाबाद। पंजाब में आई भीषण बाढ़ की आपदा के बीच हरियाणा सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अब तक करीब 600 राहत सामग्री से भरे ट्रक पंजाब रवाना किए जा चुके हैं। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने 5 करोड़ रुपये की राहत राशि भी पंजाब सरकार को जारी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हरियाणा, पंजाब के हर नागरिक के साथ भाई की तरह खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरियाणा सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

राहत सामग्री भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। हरियाणा के विभिन्न जिलों से कैबिनेट मंत्रियों और जिला प्रशासन की अगुवाई में ट्रकों के माध्यम से आवश्यक सामान पंजाब भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता इस आपदा के समय पंजाब के लोगों के दुख-दर्द में पूरी तरह सहभागी है और उनकी हर जरूरत में मदद के लिए तत्पर रहेगी।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.