Haryana Election 2024: हरियाणा का लाल हूं, जेल की यातनाओं से भी नहीं झुका; फरीदाबाद में बोले केजरीवाल

Haryana Vidhansabha Election 2024 AAP के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने फरीदाबाद लोकसभा की बल्लभगढ़ सीट पर अपने प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें कई महीने तक जेल में रखा गया। उनकी ईमानदारी को तोड़ने की कोशिश कि गई। हरियाणा का आदमी ना कभी टूटता है और ना कभी झुकता है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि वह कई महीने तक जेल में रहे। उनकी ईमानदारी को तोड़ने के लिए जेल में कई तरह की यातनाएं दी। वह हरियाणा के लाल हैं, इसलिए ऐसी यातनाओं से टूटने वाले नहीं है।

दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी होगा विकास-केजरीवाल
हरियाणा (Haryana News) का आदमी कितनी ही विपरीत परिस्थिति हो, न तो झुकता है और न ही टूटता है। प्रदेश में आपके विधायक सरकार बनाने में सहायक साबित होंगे। दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी विकास कराया जाएगा। भाजपा के शासन में सिर्फ लूटपाट और भ्रष्टाचार होता है। समय आ गया है ऐसी सरकार से छुटकारा पाने का।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.