गुड़ामालानी (बाड़मेर): सरपंचाई से सलाखों तक – खेराजराम मेगवाल की ‘जेल’ यात्रा

दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सरपंच खेराजराम मेगवाल गिरफ्तार

गुड़ामालानी: सत्ता के नशे में चूर एक और जनप्रतिनिधि की सियासी उड़ान अंततः सलाखों तक पहुंच गई। धोरीमन्ना की खरड़ ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच खेराजराम मेगवाल को गुड़ामालानी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जबरदस्त एक्शन लेते हुए लंबे समय से फरार चल रहे मेगवाल को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि वे लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कानून के लंबे हाथों से आखिरकार वे नहीं बच सके।

गांव में सरपंच की चर्चा गर्म
गांव में खेराजराम मेगवाल की गिरफ्तारी को लेकर जबरदस्त चर्चा है। लोगों का कहना है कि सरपंच जी पंचायती के बजाय अपनी अलग ही “व्यवस्था” चलाने में व्यस्त थे। सत्ता के नशे में उन्होंने खुद को अजेय समझ लिया था, लेकिन गुड़ामालानी पुलिस ने इस भ्रम को तोड़ते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

अब अगली पंचायत जेल में?
अब सरपंच साहब की अगली पंचायत शायद जेल की बैरक में ही बैठेगी, जहां पंच परमेश्वर नहीं बल्कि पुलिस परमेश्वर का राज चलता है। खेराजराम मेगवाल की गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मची हुई है।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी
गुड़ामालानी पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध के आरोप में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है।

सरपंच के खिलाफ की गई इस कार्रवाई ने जनता को संदेश दे दिया है कि सत्ता का दुरुपयोग करने वालों की जगह अंततः कानून की सलाखों के पीछे ही होती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.