रामपुर में कांग्रेस नेता किशोरी लाल का भव्य स्वागत – मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला

राज्यरानी एक्सप्रेस से पहुंचे रामपुर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत

रामपुर। अमेठी लोकसभा से सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोरी लाल शनिवार शाम 7 बजे लखनऊ से राज्यरानी एक्सप्रेस द्वारा रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी, ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

केंद्र सरकार पर बरसे किशोरी लाल – संसद को बताया “औपचारिक संस्था”
रामपुर स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए किशोरी लाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने संसद को सिर्फ एक औपचारिक मंच बना दिया है। संसदीय प्रक्रियाओं की लगातार अनदेखी कर लोकतंत्र की आत्मा को कुचला जा रहा है। विपक्ष की आवाज दबाकर असंवैधानिक विधेयक पास कराए जा रहे हैं, जिससे संसद की गरिमा पर संकट मंडरा रहा है।”

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा का भी भाजपा पर प्रहार
इस मौके पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा ने भी मीडिया से कहा, “उत्तराखंड में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सशक्त विकल्प के रूप में सामने आएगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। इसके लिए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक और सांगठनिक रणनीतियों से प्रशिक्षित किया जा रहा है।”

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन
किशोरी लाल के स्वागत में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख नामों में सुरेन्द्र शर्मा (राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड कांग्रेस सह प्रभारी), प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’ (जिला कांग्रेस अध्यक्ष), मुति उर रहमान ‘बब्लू’ (एआईसीसी सदस्य), बाकर अली खां उर्फ हारुन खां (शहर कांग्रेस अध्यक्ष), शारिब अली खां (यूपीसी सदस्य), अरसलान खां (प्रांतीय महासचिव, यूथ कांग्रेस), उमेश दुबे (जिला अध्यक्ष, इंटक) आदि शामिल रहे।

इनके अलावा साहिर अली खां, आमिर कुरैशी, हाजी नाजिश, अदनान खां, मनी कपूर, वारिस मियां, आरिफ अल्वी (जिलाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस), जमील मियां, वजहत अली, वजाहत खां, आसिफ खां, कलीम अहमद, सालार उर रहमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाजपुर के लिए हुए रवाना
रामपुर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद किशोरी लाल बाजपुर, उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए, जहां पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में वे हिस्सा लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.