ब्रेकिंग न्यूज़: बदायूं में रिश्तों की मर्यादा तार-तार – सास अपने समधी के साथ फरार!

पहले दामाद के साथ भागी थी सास, अब समधी बना प्यार का निशाना

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ रिश्तों की परिभाषा ही बदलती नज़र आ रही है। पहले जहां सास-दामाद के भागने की खबरें सामने आई थीं, वहीं इस बार मामला कुछ और ही है—इस बार सास अपने दामाद के पिता के साथ फरार हो गई है!

शादी के बाद हुआ ‘नया रिश्ता’ – सास को भा गया समधी
मामला तब शुरू हुआ जब एक महिला ने अपनी बेटी की शादी की। शादी के बाद महिला को अपने दामाद का पिता, यानि उसका समधी इतना पसंद आ गया कि वह उसे रात के वक्त बुलाने लगी और सुबह-सुबह चुपचाप वापस भेजने लगी। मोहल्ले में यह सब अब चर्चा का विषय बन गया है।

सास-समधी फरार – घर से जेवर और सामान भी ले गई महिला
इस बार महिला ने सारी हदें पार करते हुए अपने समधी के साथ घर से बोरिया-बिस्तर, ज़ेवर और कीमती सामान समेटा और चुपचाप फरार हो गई। घरवाले हैरान-परेशान हैं, वहीं सोशल मीडिया पर यह खबर मज़ाक और हैरानी का केंद्र बन चुकी है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.