लखनऊ: यूपी STF को बड़ी कामयाबी – बाघ के अंगों की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा गया!

STF ने पकड़ा अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का मास्टरमाइंड और साथी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF ने अंतरराज्यीय स्तर पर वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके मास्टरमाइंड प्रकाश चौधरी और उसके साथी भागीराम को गिरफ्तार कर लिया है।

बाघ के दांत, नाखून और जबड़ा बरामद – तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब
गिरफ्तारी के दौरान STF ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में वन्यजीवों के अवैध अंग बरामद किए। बरामद सामान में 17 बाघ के दांत, 18 बाघ के नाखून और बाघ का एक जबड़ा शामिल है, जो वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

लखीमपुर खीरी में वन विभाग की टीम के साथ हुई कार्रवाई
यह संयुक्त कार्रवाई लखीमपुर खीरी जिले में STF और वन विभाग की टीम द्वारा अंजाम दी गई। दोनों एजेंसियों ने मिलकर इस तस्करी के नेटवर्क को ट्रैक किया और आरोपियों को धर दबोचा। अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि अन्य संलिप्त लोगों का भी पता लगाया जा सके।

वन्यजीवों की तस्करी पर लगातार निगरानी और कड़ी कार्रवाई कर रही है STF, जिससे यह एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.