रामपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों व्यापारियों ने दिखाया देशभक्ति का जज़्बा

रामपुर। 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बापू मॉल, जच्चा बच्चा चौराहा, मिस्टनगंज चौराहा, अनाज मंडी चौराहा होते हुए गांधी समाधि पर संपन्न हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के निर्देशन में आयोजित इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ किया गया। हजारों की संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। रामपुर की सड़कों पर निकली इस यात्रा ने एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की।

यात्रा के दौरान जगह-जगह व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया और युवाओं पर फूलों की वर्षा की। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस यात्रा ने शहर को आज़ादी के रंग में रंग दिया।

इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा ज़िला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, प्रदेश मंत्री पप्पू खान, प्रदेश संगठन मंत्री फहीम अली, शाहाबाद अध्यक्ष अब्दुल समी, बिलासपुर नगर अध्यक्ष अनस खान, स्वार नगर अध्यक्ष अनवर अली, मिलक नगर अध्यक्ष राजू गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रवीण गुर्जर सहित सैकड़ों व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.