मिशन शक्ति 5.0 के तहत रामपुर में “रन फॉर एम्पावरमेंट” रैली का भव्य आयोजन

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “रन फॉर एम्पावरमेंट” रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी भी रही। रैली को रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर से मोरी गेट तक निकाला गया, जिसे पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस कार्यक्रम में आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जनमानस को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को हर स्तर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। रामपुर पुलिस द्वारा इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समाज में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिल सके।

“रन फॉर एम्पावरमेंट” रैली का उद्देश्य नारी शक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.