उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर द्वारा भव्य कांवड़ सम्मान समारोह, 70 से अधिक कांवड़ियों का हुआ स्वागत

मोदीनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर द्वारा बारवां कांवड़ सम्मान समारोह का आयोजन कादराबाद स्थित विभिन काला नमक फैक्ट्री परिसर में बड़े धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में 70 से अधिक सुसज्जित कांवड़ियों का फूलों की वर्षा कर व सम्मान प्रतीक भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय, मोदीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश शर्मा व नायब तहसीलदार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता प्रदेश मंत्री श अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष अमित गोयल ने की, जबकि संगठन के महामंत्री निर्दोष खटाना और कोषाध्यक्ष जगदीश मदान ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की।

उपस्थित प्रमुख अतिथि एवं पदाधिकारी:
अशोक माहेश्वरी, बबली गुर्जर, प्रीतमलाल, सतेंद्र गुप्ता, आकाश शर्मा, अमित कराटे, आशीष अरोड़ा, शेखर कुमार, दमयंती सिंह, ऊषा चौधरी, सुमित गुप्ता, मधुसूदन शर्मा, संजीव शर्मा, आदित्य अग्रवाल, गौरव रुहेला, विशाल शर्मा, मुकुल साहनी, अरुण चौहान, विशाल अग्रवाल, महेश वैध, नीतिन कुमार, प्रेम सेनी सहित कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालु कांवड़ियों का सम्मान करना और धार्मिक उत्सव में भागीदारी बढ़ाना रहा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.