रमजानपुर प्रीमियर लीग 2025 का भव्य उद्घाटन, क्रिकेट का जुनून चरम पर

उद्घाटन डॉ. अच्छन मियाँ भदसिया और डॉ. हाशमीन अरसलान ने किया, टूर्नामेंट 13 जुलाई तक चलेगा

बदायूं/रमजानपुर, 3 जुलाई 2025 — बदायूं जिले के रमजानपुर कस्बे में आज रमजानपुर प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस उद्घाटन समारोह का आयोजन स्थानीय खेल मैदान में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अच्छन मियाँ भदसिया एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. हाशमीन अरसलान ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में हसीव खान, वासिल हुसैन, शाकिर खान, जाकिर खान, इशरत मिलन, रियाज़उल हुसैन, शादाब हुसैन, रिफ़ाकात हुसैन, मुजद्दन अली, रियाज़ुद्दीन, सच्चन, शफ़ात आदि गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष रूप से शिरकत की।

यह क्रिकेट टूर्नामेंट 3 जुलाई से आरंभ होकर 13 जुलाई तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.