चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को सरकार का तोहफा: एक महीने का अतिरिक्त वेतन

लखनऊ। चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को एक महीने के मूल वेतन के बराबर अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।

शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत 11 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस निर्णय से 2217 राज्य कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

प्रमुख सचिव निर्वाचन नवदीप रिणवा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी 75 जिला निर्वाचन अधिकारियों को 1.2 लाख रुपये, रिटर्निंग ऑफिसर को 60 हजार रुपये और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस अतिरिक्त वेतन का लाभ मिलेगा।

यह अतिरिक्त मानदेय उन कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया जाएगा जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी सेवाएं दी हैं।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.