गाजियाबाद: प्रेम प्रसंग में खूनी हमला, साली की हत्या की कोशिश करने वाला जीजा और प्रेमिका गिरफ्तार

गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हुए खूनी हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साली की हत्या की कोशिश के आरोपी जीजा और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी परमजीत सिंह अपनी प्रेमिका महक को घर लेकर आया था। इसका उसकी पत्नी और परिवार ने विरोध किया, जिसके बाद घर में विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान महक ने परमजीत को तलवार थमाकर उसकी साली पर हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद परमजीत ने तलवार से साली के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की सूचना मिलने पर मोदीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। साथ ही बरामद हथियार के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.