पूर्ण कालिक सचिव ने अनेक जगह का किया निरीक्षण, वृद्धजनों से ली जानकारी

रामपुर. जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामपुर निर्देशानुसार रश्मि रानी, पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामपुर के द्वारा दीपजन कल्याण समिति, बरेली(उ0प्र0) के द्वारा संचालित वृद्धजन आवास (वृद्धा आश्रम) ताश्का मझरा, रामपुर, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर), मुरादाबाद एवं राजकीय महिला शरणालय मुरादाबाद का निरीक्षण किया गया, वृद्धाश्रम में आवासरत वृद्धजनों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी। वृद्धाश्रम में साफ-सफाई, स्नानागार, शौचालय, रसोईघर, भोजन, दिनचर्या, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजन के साधनों का भी अवलोकन किया गया। साथ ही स्टाफ उपस्थिति पंजिका, संबासी भ्रमण पंजिका, पोषाहार रजिस्टर एवं हैल्थ कैम्प पंजिका का भी अवलोकन किया गया। आवासरत कुछ वृद्धजनों द्वारा वृद्धा पेन्शन कि कार्यवाही पूर्ण कराये जाने हेतु अवगत कराया गया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर)मुरादाबाद में निरीक्षण कर साफ-सफाई, पाकशाला, भोजन सामग्री, बाथरूम एवं कमरो की स्थिति को जाना गया एवं प्रभारी अधीक्षक को निर्देंशित किया गया कि यदि किसी भी किशोर द्वारा किसी भी समस्या का होना बताया जाता है तो उससे अवगत कराया जाये।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.