स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित

ऐलनाबाद, 13 अगस्त (एम पी भार्गव)। शहर की हनुमानगढ़ रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें मुख्य कार्यक्रम के दौरान एसडीएम पारस भागोरिया ध्वजारोहण करेंगे। उपमंडल स्तरीय इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी कड़ी में आज फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि डीएसपी संजीव बल्हारा ने तहसीलदार रविंद्र मलिक की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर हरियाणा पुलिस, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। शहर के करीब एक दर्जन स्कूलों के बच्चों ने पीटी शो प्रस्तुत किया, जिसके बाद देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम का संचालन रिटायर्ड नायब तहसीलदार बीएम नागर और अध्यापक राधाकृष्ण पटीर ने किया। बीएम नागर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में हरियाणवी चुटकुले सुनाकर दर्शकों को खूब हंसाया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया, खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार गोदारा, थाना प्रभारी प्रगट सिंह, कानूनगो मलकीत सिंह, राजेंद्र जांगड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.