बगरैन मे आईरा कैम्प कार्यालय पर हुआ निः शुल्क जल सेवा शिविर का शुभारम्भ
निः शुल्क जल सेवा शिविर का भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान तथा व्यापारी देवपाल गुप्ता ने किया शुभारम्भ
- रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन
बगरैन: जैसे जैसे गर्मी अपना प्रचंड रूप धारण करती जा रही है जिसके चलते जनसामान्य गर्मी से व्याकुल नजर आ रहा है भयंकर गर्मी मे राहगीरो तथा आम जनमानस कुछ राहत दिलाने के लिए ऑल इण्डिया रिपोटर्स एसोसिएशन आईरा के कैम्प कार्यालय आवला रोड बगरैन पर लगातार तीसरे साल लगने वाले निः शुल्क जल सेवा शिविर का सोमवार को व्यापारी समाजसेवी देवपाल गुप्ता बगरैन भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान ने फीता काटकर शुभारम्भ किया , ठंडे जल का निः शुल्क जल शिविर 1 जून से 15 जुलाई तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान ने कहा कि इस भीषण गर्मी व झुलसती धूप मे आम जनता के लिए ठंडे पानी पिलाना शवाव तथा पुण्य का कार्य है सनातन धर्म मे प्राचीन काल से ही प्याऊ लगाने की परम्परा है जो हम सव निभा रहे है जो धर्म का कार्य है आईरा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिंह कठेरिया ने कहा कि निः शुल्क जल सेवा शिविर का शुभारम्भ होने से कस्वे के आम लोगो को राहगीरो को तप्ती गर्मी मे ठंडे पानी पीने से राहत मिलेगी। तथा कहा कि जल है तो कल है इसके बाबजूद जल वर्वाद किया जाता है जल संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है जल के विना सुनहरे कल की कल्पना नही की जा सकती धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है किन्तु इसमे से 97 प्रतिशत पानी खारा है जो पीने योग्य नही है पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3 प्रतिशत है इसलिए जल को बचाये जीवन को बचाये।

निःशुल्क जल सेवा शिविर आईरा टीम , उद्योग व्यापार मंडल , व्यापारी जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ताओ के सहयोग से भीषण गर्मी मे लगातार चलेगा , जल सेवा शिविर संयोजक आईरा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिह तथा आईरा टीम ने सभी अतिथियो का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। निःशुल्क जल सेवा शिविर के शुभारम्भ के मौके पर बगरैन भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान देवपाल गुप्ता उमेश भारती पूर्व प्रधान जितेन्द्र गुप्ता आईरा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिह आईरा जिलाउपाध्यक्ष दीपक वास्णेय तेजपाल शर्मा महेश गुप्ता राजेश उपाध्याय सोमेश मिश्रा नंदन किशोर विपिन गुप्ता धीरपाल सिह अवधेश प्रधान अरिवन्द गुप्ताअम्बूज सुमन कमल कश्यप पुस्पेन्द्र सिह सुनील सुमन मैजूद रहे ।
