एचयूडब्लयूजे सिरसा की कार्यकारिणी का गठन, नवदीप सेतिया महासचिव और डॉ. एमपी भार्गव मार्गदर्शक मनोनीत

ऐलनाबाद : हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (एचयूडब्लयूजे) सिरसा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। एचयूजे के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलजीत सिंह एडवोकेट, प्रदेश सचिव संसार भूषण दिवाकर और जिला प्रधान महेंद्र सिंह मेहरा ने मिलकर विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी का गठन किया।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी
सिरसा जिला के एचयूडब्लयूजे के प्रधान महेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि यूनियन की नई कार्यकारिणी में नवदीप सेतिया को सर्वसम्मति से जिला महासचिव नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों में उपप्रधान महेश शर्मा, विजय व्यास, रवि मोंगा, हीरा सिंह, डॉ. राजेश दीप गोयल, सचिव संजीव शर्मा, पंकज धीगड़ा, भूपेंद्र पंवार, हैप्पी सिंह, सह सचिव संजीव मुंजाल, सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संजीव शाद, खेल समिति के अध्यक्ष दिनेश कोशिक, उपप्रधान संदीप गाट, और विशेष सलाहकार समिति में सूरज भाद्वाज, ओम सैनी, विनित छाबड़ा को मनोनीत किया गया।

संरक्षक और मार्गदर्शक मंडल की नियुक्ति
संरक्षक के रूप में इंद्रमोहन शर्मा और गुरजीत सिंह मान मनोनीत किए गए। मार्गदर्शक मंडल में डॉ. एमपी भार्गव, नीरज शर्मा, नंद किशोर सेठी, प्रवीण कौशिक, सुभाष सेठी, दीपक मेहता, अशोक गर्ग, नरेश बैनीवाल, हनुमान पूनिया को शामिल किया गया।

डिजिटल मीडिया और खंड स्तर पर कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति
डिजिटल मीडिया मंडल में सहाब राम, यश भांभू, नरेश श्योराण, सतवीर सहारण, सुदेश पूनिया, सोनिया खत्री, मनमोहित, निशा, पूजा, अमन गोल्डी, प्रमोद कुमार, रमेश कुमार जाखड़ और हैप्पी सिंगला को मनोनीत किया गया। इसके अलावा, खंड स्तर पर कोऑर्डिनेटर के रूप में डबवाली से संदीप गाट, ऐलनाबाद से विनोद विक्टर, रानिया से सतनाम सिंह, चौपटा से सतवीर सहारण, ओढ़ां से अमित कुमार, रोड़ी से भूषण रोड़ी, कालांवाली से नरेश गर्ग, और बड़ागुढ़ा से रेशम सिंह की नियुक्ति की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.