मतदाता जागरूकता हेतु जिले के सभी स्वीप आईकॉन के माध्यम से किया जाएगा प्रचार- प्रसार

दिव्यांग जनों की टोली मतदाताओं को मतदान के प्रति करेगी जागरूक

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम  

लखीसराय! जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय, लखीसराय के मंत्रणा कक्ष में स्वीप आइकॉन के साथ आगामी विभाग विधानसभा🕶️ निर्वाचन 2025 के निमित्त मतदाता जागरूकता से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

सर्वप्रथम, सभी स्वीप आइकॉन का स्वागत किया गया। इसके पश्चात, स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा पीपीटी के माध्यम से की गई।

बैठक में उपस्थित स्वीप आइकॉन अंशिका शांडिल्य, रविराज पटेल,रणवीर कुमार, नवल भारती, नरेश कुमार एवं ओम प्रकाश स्नेही द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित सुझाव मांगे गए। सभी स्वीप आइकॉन से अनुरोध किया गया कि एक संक्षिप्त वीडियो के माध्यम से मतदाताओं के नाम संदेश भेजें जिससे कि उसका प्रचार-प्रसार प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर किया जा सके।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत 9वीं एवं 11वीं क्लास के बच्चों के द्वारा टीम बनाकर 10 से 15 मिनट का वीडियो के माध्यम से नाटक का प्रस्तुति कर मतदाताओं को जागरूक किया जा सकता है। इसके साथ ही फोटो प्रदर्शनी, जागरूकता रैली, उत्सवों के माध्यम से प्रचार-प्रसार, और विशेष रूप से दिव्यांगजनों के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। आज के बैठक में स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा स्वीप कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों (कक्षा 9वीं एवं 11वीं) को उनके प्रतिभा के हिसाब से नुक्कड़ नाटक, मतदान से संबंधित कविता/स्लोगन एवं पेंटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता हेतु विद्यालयों के चित्रकला शिक्षक संगीत शिक्षक इत्यादि के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रकार अच्छी टीमों के द्वारा अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा एवं अच्छे कार्य करने वालों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के आधार पर सम्मान राशि भी दी जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित व्यक्तियों के द्वारा लोकतंत्र में भागीदारी हेतु मतदान शपथ जिला पदाधिकारी मिथलेश मिश्र के द्वारा दिलाया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद,वरीय उपसमाहर्ता शशांक कुमार, वरीय उपसमाहर्ता रवि कुमार,निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय अमित कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज,जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा लखीसराय जिला के सभी स्वीप आईकॉन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.