अब यूपी की तर्ज पर फरीदाबाद पुलिस ने बदमाशों को दिया संदेश, सिर मुंडाकर बाजार में कराई परेड

फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए फरीदाबाद में दो कुख्यात बदमाशों का जुलूस निकाला। क्राइम ब्रांच की टीम ने फिरौती मांगने और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार कमल भड़ाना और शशिकांत का सिर मुंडवाकर डबुआ मार्केट में परेड कराई।

पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी कपड़ा व्यापारी से फिरौती मांगने और लोगों में दहशत फैलाने में शामिल थे। उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पुलिस ने जनता को आश्वासन दिया कि अपराधियों के खौफ को खत्म किया जाएगा।

फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि यह कदम अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और आम लोगों के मन से डर मिटाने के लिए उठाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि समाज में आतंक और फिरौती का माहौल बनाने वाले अपराधियों के साथ अब सख्ती से निपटा जाएगा।

‘ममता सेवी संस्था’ की तरफ से बदायूं नगर के समस्त नगरवासियों को नवरात्र व विजयदशमी पर्व और ककोड़ा मेला की हार्दिक शुभकामनाएं

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.