अग्निशमन जवानों के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने जीता दिल, समापन समारोह बना यादगार

  • रिपोर्ट: रघुराज सिंह

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहन्द पावर प्रोजेक्ट में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह मुख्य अग्निशमन केंद्र पर हुआ। सप्ताह भर कर्मचारियों, श्रमिकों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों के बीच आग से बचाव, सुरक्षा उपायों और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।

समारोह में मुख्य अतिथि संजय असाटी और नीलु असाटी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अग्निशमन दस्ते ने निरीक्षक रामाज्ञा मोर्या के निर्देशन में आग से बचाव और नियंत्रण के शानदार प्रदर्शन किए, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा शपथ दिलाई गई, जागरूकता पुस्तिकाओं का विमोचन हुआ और सप्ताह भर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.