Divya Mittal: पूर्व DM दिव्या मित्तल का जनसंपर्क अभियान तेज, बलेहरा मोड़ से होते हुए पटेहरा ब्लॉक के लिए रवाना हुई

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा 

Divya Mittal Mirzapur: पूर्व जिलाधिकारी मिर्जापुर एवं जन नीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष IAS दिव्या मित्तल का जनसंपर्क कार्यक्रम मंगलवार को बलेहरा मोड़ से शुरू होकर पटेहरा ब्लॉक की तरफ रवाना हुआ।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने पूर्व DM को रोककर अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से गांव में पानी की किल्लत, बिजली की आंख मिचौली और सरकारी स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाया।

Cm Housing Scheme: योजना___से कहानी बदलाव की

Divya Mittal: बुनियादी समस्याएं मेरी पहली प्राथमिकता

समस्याएं सुनकर दिव्या मित्तल ने कहा कि – “प्रशासन में रहते हुए मैंने मिर्जापुर की समस्याओं को करीब से देखा है। जनता की ये बुनियादी समस्याएं हैं, इनका समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”

 mirzapur-divya-mittal-public-outreach-patehra

उन्होंने मौके पर ही संबंधित समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया और कार्यकर्ताओं से कहा कि हर गांव की समस्या को लिखित रूप में नोट किया जाए।

इस मौके पर बलेहरा मोड़ पर अवधेश तिवारी, भोलानाथ तिवारी, राजू तिवारी, शुभम तिवारी, अंकुर तिवारी, हर्षित तिवारी, अमरनाथ दुबे, पिंटू दुबे, आशुतोष चौबे, रोहित दुबे एवं अवनीश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.