Faridabad: करनाल से लौटे तो घर में मिला ताला टूटा और जेवरात गायब, 9.5 तोला सोना चोरी

फरीदाबाद, 21 जून – थाना NIT क्षेत्र के रहने वाले रणजीत सिंह के घर में उस समय हड़कंप मच गया जब वे करनाल से अपने परिवार को छोड़कर रात को लौटे। रणजीत सिंह पुत्र श्री जगजीत सिंह, जो कि मकान नंबर 5M/45, NIT फरीदाबाद में रहते हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे दिनांक 20 जून को अपने परिवार को करनाल छोड़ने गए थे और जब वे 21 जून की रात करीब 2:20 बजे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य गेट तो बाहर से बंद था लेकिन अंदर से कुण्डी लगी हुई थी।

रणजीत सिंह ने अपने पड़ोसी की मदद से अंदर की कुंडी खुलवाई और जब घर में प्रवेश किया तो पाया कि दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उन्होंने देखा कि अलमारी भी खुली हुई थी और उसमें रखे सोने के कीमती जेवरात चोरी हो चुके थे।

चोरी हुए जेवरात में शामिल हैं:

1 सोने का सेट – 2 तोला

2 लेडिज रिंग – 1-1 तोला

1 सोने की चेन – ½ तोला

1 जोड़ी टॉप्स – ½ तोला

1 जोड़ी टॉप्स – 1 तोला

1 जेंट्स रिंग – 1 तोला

1 कड़े का सेट – 2 तोला

1 जेंट्स रिंग – ½ तोला

कुल चोरी हुआ सोना: 9.5 तोला

रणजीत सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात चोर ने रात के समय उनके घर का ताला तोड़कर यह चोरी की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर लिया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.