2 महिने से लापता नाबालिक लडकी को फरीदाबाद पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया तलाश

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई के साथ-साथ गुम/लापता हुए महिला पुरुष की भी तलाश की जा रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस की KAT टीम व पुलिस चौकी टाउन नंबर 1 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा लड़की को मध्यप्रदेश से तलाश किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली में एक नाबालिक लड़की के परिजनों द्वारा एक शिकायत दी थी, जिसमें 18 अप्रैल को उनकी नाबालिग लड़की के घर से बिना बताये निकल जान बारे बताया गया। जिस पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि फरीदाबाद पुलिस की KAT व पुलिस चौकी टाउन नंबर 1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए लड़की को अपने गुप्त सूत्रों की सूचना व तकनीकी सहायता से मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के गांव खेरदोन कलां से तलाश किया है। जिस पर परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया है। लड़की को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.