फरीदाबाद पुलिस द्वारा पैदल मार्च, सुरक्षा और अपराध निरोध पर किया निरीक्षण

कोहरे के कारण दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान और समाधान पर ध्यान केंद्रित

फरीदाबाद, 03 जनवरी: पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल के मार्गदर्शन में सेन्ट्रल जोन के सभी थाना प्रबंधकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान अपराधिक स्थानों, दुर्घटना संभावित स्थानों और अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया गया। विशेष रूप से कोहरे के कारण दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक समाधान किए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने मार्किट में सीसीटीवी कैमरों की जांच की और जाम लगने के कारणों का जायजा लिया।

फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाना और अपराधिक गतिविधियों को रोकना है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना देने में सहयोग करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.