फरीदाबाद: हैबिटेट सोसायटी में भीषण आग, 12वें फ्लोर से 14वें तक फैली लपटें, पांच फ्लैट क्षतिग्रस्त

फरीदाबाद: फरीदाबाद में हैबिटेट सोसायटी में लगी भीषण आग, 12वें फ्लोर से 14वें फ्लोर तक पहुंची लपटें; 5 फ्लैट भी आए आग की चपेट मे
बताया जा रहा है कि आग लगने के समय फ्लैट मालिक परिवार सहित बाहर गया हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लैट के बाहर तुलसी के पौधे में जलाए गए दीये से सूखे पौधे में आग लगी, जो धीरे-धीरे पर्दों तक पहुंच गई। पर्दों में आग लगते ही लपटें तेजी से फैल गईं और ऊपर के फ्लैटों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से सोसायटी में हड़कंप मच गया। आसपास के फ्लैटों में रह रहे लोगों ने तुरंत अलार्म बजाया और अन्य निवासियों को बाहर निकलने के लिए कहा।

कई लोग अपने घरों से जरूरी सामान लेकर बाहर भागे, जबकि कुछ लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसी दौरान सोसायटी का आटोमेटिक फायर फाइटिंग सिस्टम सक्रिय हो गया, जिससे पानी का छिड़काव शुरू हो गया और आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। निवासियों और आटोमेटिक सिस्टम के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।

आग के बाद सुरक्षा के मद्देनजर लोग अपने फ्लैटों से निकलकर सोसायटी के पार्क में एकत्र हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई फ्लैटों में धुआं भरने और आग से नुकसान होने की बात सामने आई है। जब फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। बीपीटीपी थाने के पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.