Faridabad Accident: बड़खल फ्लाईओवर के पास कार की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत; चार घायल

Faridabad Road Accident फरीदाबाद के बड़खल फ्लाईओवर के पास एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर के पास कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। एक को अधिक चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहित तिवारी ने थाना सूरजकुंड पुलिस को दी शिकायत

धीरज नगर, पल्ला में रहने वाले मोहित तिवारी ने थाना सूरजकुंड (Surajkund Thana Police) में दी शिकायत में बताया कि रात साढ़े 11 बजे वह अपने पिता प्रभु नारायण तिवारी के साथ सिद्धदाता आश्रम आया था। यहां जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के बाद ऑटो से वापस घर जाने लगे।

ऑटो में पड़ोसी रामसिंह व अन्य सवारी भी बैठी थी। बड़खल फ्लाईओवर के पास एक कार चालक ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया। सभी ऑटो में दब गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला।

पुलिस ने कार चालक की शुरू की तलाश

सभी को काफी चोटें आई थी। पिता को काफी चोट लगी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना व शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.