अमृतसर की दाना मंडी में पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर। दाना मंडी इलाके में पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की चेकिंग के दौरान आरोपी बिक्रमजीत सिंह ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एएसआई सच्चर सिंह ने फायरिंग करते हुए बिक्रमजीत की टांग में गोली मार दी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्तौल और आठ ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। बिक्रमजीत वही गैंगस्टर है जिसने 11 जून को अमृतसर ग्रामीण पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसमें एक राहगीर की मौत हो गई थी। उस समय वह पुलिस की गिरफ्त से बच निकला था।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहले से तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को जब पुलिस चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान वह संदिग्ध रूप से नजर आया और भागने लगा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बिक्रमजीत से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.